Skip to content
BREAKING

Beparwah First Poster: अहान पांडे और शर्वरी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म का ऐलान, इस दिन रिलीज होगी मूवी

यश राज फिल्म्स की नई फिल्म 'बेपरवाह' का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। अहान पांडे और शर्वरी स्टारर यह फिल्म 26 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में आएगी।

Beparwah First Poster: अहान पांडे और शर्वरी की रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म का ऐलान, इस दिन रिलीज होगी मूवी

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स ने अपनी अगली बड़ी फिल्म का ऐलान कर दिया है। अभिनेता अहान पांडे और अभिनेत्री शर्वरी की मुख्य भूमिका वाली इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म का नाम Beparwah रखा गया है। निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर और रिलीज डेट भी जारी कर दी है, जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बेपरवाह का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

वाईआरएफ ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में मुख्य कलाकारों के चेहरे तो नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन अहान पांडे के हाथ में बंदूक और शर्वरी के हाथ में गिटार नजर आ रहा है। पोस्टर के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है कि प्यार में निडर, बेपरवाह। फिल्म के इस पहले लुक ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट

आदित्य चोपड़ा के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। फिल्म में अहान पांडे और शर्वरी के अलावा बॉबी देओल और आश्वर्य ठाकरे भी अहम सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे। यह रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 मार्च 2027 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की कहानी और प्लॉट को लेकर अभी मेकर्स ने ज्यादा खुलासे नहीं किए हैं।

Continue Reading • For You