Skip to content
BREAKING

Ankit Gupta ने फिल्म 'Tu Hai Meri Kiran' से किया बड़े पर्दे पर डेब्यू, रियान मल्होत्रा के किरदार में आए नजर

टीवी एक्टर अंकित गुप्ता ने फिल्म 'Tu Hai Meri Kiran' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया जा रहा है।

Ankit Gupta ने फिल्म 'Tu Hai Meri Kiran' से किया बड़े पर्दे पर डेब्यू, रियान मल्होत्रा के किरदार में आए नजर

टीवी जगत के जाने-माने एक्टर अंकित गुप्ता ने आखिरकार बड़े पर्दे पर कदम रख Tu Hai Meri Kiran फिल्म से अपना डेब्यू कर लिया है। अपने नेचुरल अभिनय और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले अंकित ने इस फिल्म के जरिए एक नया चैलेंज स्वीकार किया है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

रियान मल्होत्रा के रूप में नजर आए अंकित गुप्ता

फिल्म में अंकित गुप्ता रियान मल्होत्रा के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में रियल लाइफ कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह कहानी प्यार, जुनूनी और खतरे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो साल 2016 और 2026 के बीच की घटनाओं को दर्शाती है। फिल्म की कहानी तब एक दिलचस्प मोड़ लेती है जब मुख्य किरदार किरण मित्तल को एक पुराना फोन मिलता है, जो रिंग करने लगता है। दूसरी तरफ जहीर इकबाल द्वारा निभाया गया किरदार समर होता है।

अंकित गुप्ता के करियर का अहम पड़ाव

अंकित गुप्ता के लिए यह फिल्म उनके करियर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रही है। इससे पहले उन्होंने कई लोकप्रिय टेलीविजन शो में अपने काम से दर्शकों को प्रभावित किया है। अब बड़े पर्दे पर उनका आना उनके फैंस के लिए एक रोमांचक खबर है, जो उन्हें एक बिल्कुल नए रूप में देख रहे हैं। यह फिल्म रोमांस, सस्पेंस और मिस्ट्री का एक अलग ही मिश्रण पेश करती है।

Continue Reading • For You