Skip to content
BREAKING

फराह खान अली के बेटे अजान ने लॉन्च की ज्वैलरी लाइन, ऋतिक और अलया हुए शामिल

ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली के बेटे अजान ने 'द मिरेकल मैन' ज्वैलरी लाइन लॉन्च की। इस लॉन्च में ऋतिक रोशन, अलया एफ और कई सितारे पहुंचे।

फराह खान अली के बेटे अजान ने लॉन्च की ज्वैलरी लाइन, ऋतिक और अलया हुए शामिल

फराह खान अली के बेटे अजान ने लॉन्च की नई ज्वैलरी लाइन

ज्वैलरी डिजाइनर फराह खान अली ने अपने काम का विस्तार करते हुए मेंस ज्वैलरी लाइन 'द मिरेकल मैन' की शुरुआत की है। इस नए ब्रांड की कमान उनके बेटे अजान के हाथों में है। फराह खान अली और उनके बेटे अजान ने 21 अक्टूबर को इस नई लाइन को लॉन्च किया, जिसके जश्न में परिवार के सभी सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए।

सेलेब्स का जमावड़ा

इस ग्रैंड लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। अलया एफ अपनी मां पूजा बेदी के साथ इस इवेंट में ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। ऋतिक रोशन भी अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान की बहन फराह के इस इवेंट में पहुंचे। उनके साथ सबा आजाद भी नजर आईं। इसके अलावा सुजैन खान अपने पार्टनर अर्सलान गोनी के साथ मौजूद थीं।

परिवार और दोस्त रहे मौजूद

इस खास मौके पर फराह खान अली के भाई जायद खान, बहनें सिमोन खान अरोड़ा, और परिवार के अन्य सदस्य जैसे फरदीन खान, लैला खान, सुष्मिता सेन, अमृता अरोड़ा, सीमा सजदेह, नीलम कोठारी, चंकी पांडे और संजय खान समेत कई कलाकार नजर आए। टाइगर श्रॉफ के घर पर रहने के कारण उनकी मां आयशा श्रॉफ और बहन कृष्णा श्रॉफ ने इस कार्यक्रम में शिरकत की।

Continue Reading • For You