VIRAL365 NEWS
Entertainment

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, आमिर खान थे पहला निशाना

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपियों ने आमिर खान को निशाना बनाने के लिए तीन बार रेकी की थी।

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस जांच के दौरान बेहद चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वे शुरुआत में अभिनेता आमिर खान को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।

आमिर खान थे पहला निशाना

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी मुंबई में लगभग एक महीने तक रुके थे। इस दौरान उन्होंने आमिर खान के घर के आसपास के इलाके की कम से कम तीन बार रेकी की थी। हालांकि, आमिर खान आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे क्योंकि वे या तो फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में बाहर रहते थे या फिर कई दिनों तक घर से बाहर नहीं निकलते थे।

टाइगर श्रॉफ को बनाया आसान शिकार

आमिर खान तक पहुंच न पाने के बाद आरोपियों ने अपना प्लान बदल दिया और टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने का फैसला किया। उन्हें टाइगर श्रॉफ आसान टारगेट लगे क्योंकि अभिनेता नियमित रूप से अपने घर से बाहर निकलते थे और हर रविवार जुहू के पुष्पा पार्क में फुटबॉल खेलते थे।

18 अक्टूबर को जब टाइगर फुटबॉल खेलने के बाद अपनी कार से बाहर निकल रहे थे, तब आरोपियों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस घटना में गनपाउडर के कारण टाइगर को हल्की जलन महसूस हुई, जबकि उनके ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति को गोली लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया है।

Read full article on Viral365 →