Dia Mirza के बॉलीवुड में 25 साल पूरे, एक्टिंग से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक निभाए कई अहम किरदार
बॉलीवुड में दीया मिर्जा को पूरे हुए 25 साल। जानिए कैसे उन्होंने अभिनय के साथ निर्माण और पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 25 साल पूरे कर लिया हैं। इन ढाई दशकों में उन्होंने खुद को एक बेहतरीन अभिनेत्री, निर्माता और पर्यावरणविदों के रूप में स्थापित किया है। दीया ने हमेशा बिना किसी विवाद के अपनी मेहनत और लगन से इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह बनाई है।
फिल्म रहना है तेरे दिल से की थी शुरुआत
दीया मिर्जा ने अपनी पहली फिल्म रहना है तेरे दिल से अभिनय की शुरुआत की थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी और इसमें दीया के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। उनकी सादगी और अभिनय की छाप आज भी दर्शकों के दिलों में ताजा है। अभिनय के अलावा उन्होंने निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और वन इंडिया स्टोर्स बैनर के तहत बॉबी जासूस और पन्हा जैसी फिल्मों का निर्माण किया।
पर्यावरण और सामाजिक कार्यों में योगदान
सिनेमा के अलावा दीया मिर्जा ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी अहम भूमिका निभाई है। वह लंबे समय से पर्यावरण के मुद्दों, बच्चों के कल्याण और लैंगिक समानता की पैरोकार रही हैं। साल 2017 में उन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया था। इसके अलावा वह वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर भी रह चुकी हैं।
हालिया प्रोजेक्ट्स
सामाजिक कार्यों और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ दीया मिर्जा अभिनय की दुनिया में भी सक्रिय हैं। वह हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्मों इक्का और ऑपरेशन सफेद सागर को लेकर मिल रहे प्यार का आनंद ले रही हैं। 25 साल बाद भी दीया मिर्जा रुकने का नाम नहीं ले रही हैं और लगातार नए क्षेत्रों में काम कर रही हैं।